भारतीय नौसेना द्वारा मुख्यालय, महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों के युवाओं के लिए नौसैनिक सेलिंग नोड, भोपाल में एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को भारतीय नौसेना के साथ संवाद करने तथा नौसैनिक जीवन, समुद्री गतिविधियों, जलक्रीड़ा और साहसिक खेलों से परिचित होने का अवसर प्रदान करना है। साथ ही, कार्यक्रम के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।
भोपाल के प्रमुख शिक्षण संस्थानों, जिनमें IES कॉलेज, प्रेस्टीज कॉलेज, RNTU, BSS कॉलेज, ओरिएंटल कॉलेज, पीपुल्स कॉलेज, मिलेनियम कॉलेज और चिरायु कॉलेज शामिल हैं, के साथ संवाद के माध्यम से लगभग 120 प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को सेलिंग एवं जलक्रीड़ा के संबंध में बुनियादी जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात 19 से 26 अगस्त तक NSN भोपाल में सेलिंग कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को सेलिंग और छोटी नौकाओं के संचालन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। यह पहल प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा साहसिक भावना को विकसित करने में सहायक होगी।
फेसबुक:
https://www.facebook.com/share/r/1CUiHZc8CX/
इंस्टाग्राम:
https://www.instagram.com/p/DcQJ_UVlKNc/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…