Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना अपने नवीनतम स्टेल्थ फ्रिगेट ‘तरागिरी’ को सेवा में शामिल करने के लिए तैयार

भारतीय नौसेना अपने नवीनतम स्टेल्थ फ्रिगेट ‘तरागिरी’ को सेवा में शामिल करने के लिए तैयार
भारतीय नौसेना अपने नवीनतम स्टेल्थ फ्रिगेट ‘तरागिरी’ को सेवा में शामिल करने के लिए तैयार
भारतीय नौसेना अपने नवीनतम स्टेल्थ फ्रिगेट ‘तरागिरी’ को सेवा में शामिल करने के लिए तैयार
भारतीय नौसेना अपने नवीनतम स्टेल्थ फ्रिगेट ‘तरागिरी’ को सेवा में शामिल करने के लिए तैयार

समुद्र की नई अग्रिम शक्ति: तरागिरी भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति में शामिल होने को तैयार भारत की समुद्री संप्रभुता के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में भारतीय नौसेना अपने नवीनतम स्टेल्थ फ्रिगेट तरागिरी (F41) को 03 अप्रैल 2026 को सेवा में शामिल करने जा रही है। विशाखापत्तनम में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह करेंगे। यह अवसर देश के पूर्णतः आत्मनिर्भर नौसैनिक शक्ति बनने की दिशा में बढ़ते कदमों को दर्शाता है। प्रोजेक्ट 17A श्रेणी का चौथा शक्तिशाली प्लेटफॉर्म तरागिरी केवल एक पोत नहीं है, बल्कि यह 6,670 टन का ऐसा उदाहरण है जो ‘मेक इन इंडिया’ की भावना और स्वदेशी शिपयार्ड की उन्नत इंजीनियरिंग क्षमता को दर्शाता है। मेसर्स मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एम.डी.एल.), मुंबई द्वारा निर्मित यह फ्रिगेट पूर्ववर्ती डिजाइनों की तुलना में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। इसकी संरचना अधिक सुव्यवस्थित है और रडार क्रॉस-सेक्शन काफी कम है, जिससे यह बेहतर स्टेल्थ क्षमता के साथ संचालन कर सकता है। 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ यह पोत देश के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की परिपक्वता को भी दर्शाता है, जिसमें 200 से अधिक एम.एस.एम.ई. शामिल हैं और जो भारत सरकार की आत्मनिर्भरता पहलों के तहत हजारों लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

कम्बाइंड डीजल या गैस (सी.ओ.डी.ओ.जी.) प्रणोदन प्रणाली से संचालित तरागिरी को उच्च गति और लंबी दूरी तक संचालन की क्षमता के साथ बहुआयामी समुद्री अभियानों के लिए तैयार किया गया है। इसके हथियार प्रणालियाँ विश्वस्तरीय हैं, जिनमें सुपरसोनिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, मध्यम दूरी की सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइलें और विशेष पनडुब्बी रोधी युद्ध प्रणाली शामिल हैं। इन सभी प्रणालियों को अत्याधुनिक कॉम्बैट मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से एकीकृत किया गया है, जिससे चालक दल त्वरित और सटीक प्रतिक्रिया दे सकता है। समुद्र में एक प्रमुख आक्रामक पोत होने के साथ-साथ तरागिरी को आधुनिक कूटनीति और मानवीय संकटों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भी तैयार किया गया है। इसकी लचीली मिशन प्रोफ़ाइल इसे उच्च तीव्रता वाले युद्ध से लेकर मानवीय सहायता और आपदा राहत (एच.ए.डी.आर.) अभियानों तक के लिए उपयुक्त बनाती है। भारतीय नौसेना एक युद्ध-सक्षम, संगठित, विश्वसनीय और आत्मनिर्भर बल के रूप में निरंतर सशक्त हो रही है, जो विकसित और समृद्ध भारत के लिए समुद्री सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। भारतीयों द्वारा डिजाइन किए गए, भारतीयों द्वारा निर्मित और भारतीयों द्वारा संचालित पोतों के साथ तरागिरी उभरती समुद्री शक्ति का प्रतीक और हमारे समुद्री क्षेत्रों की अटूट संरक्षक के रूप में तैयार है।