भारतीय नौसेना एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ए.एस.डब्ल्यू.-एस.डब्ल्यू.सी.) प्रोजेक्ट के आठ पोतों में तीसरा अंजदीप सेवा में शामिल कर अपनी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ए.एस.डब्ल्यू.) क्षमताओं को मजबूत करेगी। यह युद्धपोत 27 फरवरी 2026 को चेन्नई पोर्ट पर पूर्वी नौसेना कमान में औपचारिक रूप से सेवा में शामिल होगा। समारोह की अध्यक्षता नौसेना स्टाफ प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी करेंगे।
यह सेवा मुक्त समारोह रक्षा में ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में राष्ट्र की तेज प्रगति को दर्शाता है क्योंकि ए.एस.डब्ल्यू.-एस.डब्ल्यू.सी. प्रोजेक्ट स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन और निर्माण की सफलता का प्रतीक है। कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जी.आर.एस.ई.) द्वारा निर्मित अंजदीप राष्ट्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण तटीय एवं उथले जल की चुनौतियों के लिए खास तौर पर तैयार अत्याधुनिक पोत है। यह पोत तटीय क्षेत्रों में शत्रु पनडुब्बियों का पता लगाने, ट्रैकिंग तथा निष्क्रिय करने वाला ‘डॉल्फिन हंटर’ है। इसमें स्वदेशी हल माउंटेड सॉनार अभय सहित अत्याधुनिक ए.एस.डब्ल्यू. हथियार एवं सेंसर पैकेज, लाइटवेट टॉरपीडो तथा ए.एस.डब्ल्यू. रॉकेट्स हैं। प्राथमिक ए.एस.डब्ल्यू. भूमिका के अलावा यह चपल युद्धपोत तटीय निगरानी, लो-इंटेंसिटी मैरीटाइम ऑपरेशंस (एल.आई.एम.ओ.) तथा सर्च एंड रेस्क्यू अभियान भी कर सकता है। 77 मीटर लंबे इस पोत में उच्च गति वॉटर-जेट प्रोपल्शन सिस्टम से 25 नॉट्स की टॉप स्पीड मिलती है।
करवार तट के पास ऐतिहासिक अंजदीप द्वीप के नाम पर रखे गए अंजदीप का शामिल होना नौसेना की विशाल समुद्री हितों और तमिलनाडु-पुदुच्चेरी क्षेत्र सहित तटीय पहुंचों की रक्षा क्षमता को मजबूत करता तथा भारतीय नौसेना को शक्तिशाली ‘बिल्डर्स नेवी’ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।