भारतीय नौसेना–अमेरिकी नौसेना विस्फोटक आयुध निष्क्रियीकरण (ई.ओ.डी.) अभ्यास 2026 का आठवाँ संस्करण 14 अगस्त 2026 को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में संपन्न हुआ। इस द्विपक्षीय अभ्यास में गहन व्यावसायिक संवाद, सर्वोत्तम पद्धतियों का आदान-प्रदान और दोनों नौसेनाओं की टीमों द्वारा प्रदर्शन देखने को मिले।
इस अभ्यास ने ई.ओ.डी. संचालन के विभिन्न पहलुओं पर ज्ञान साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया। विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान (एस.एम.ई.ई.) के अंतर्गत तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (आई.ई.डी.) से उत्पन्न वास्तविक समय के खतरों, उन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रियाओं, माइन निष्क्रियीकरण और मानवरहित जलमग्न प्रणालियों के उपयोग को शामिल किया गया। क्रॉस-ट्रेनिंग चरण में गोताखोरी की विविध विधाओं पर अभ्यास हुए, जिनमें जलमग्न मलबे की खोज एवं उद्धार, विशेषज्ञ उपकरणों का उपयोग और स्लिदरिंग संचालन शामिल थे।
इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास से गोताखोर टीमों की व्यावसायिक दक्षता और कौशल में वृद्धि हुई तथा आपसी समझ और अंतर-संचालनीयता भी बढ़ी। अभ्यास का सफल समापन विशिष्ट समुद्री संचालनों में परिचालन तालमेल और सहयोग को मजबूत करने की दोनों नौसेनाओं की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।