मोम्बासा में पोर्ट कॉल के दौरान भा.नौ.पो. तरकश के कमांडिंग ऑफिसर ने केन्या नौसेना मुख्यालय में केन्या नौसेना के कमांडर मेजर जनरल पॉल ओवुओर ओटिएनो एम.जी.एच. ई.बी.एस. से शिष्टाचार भेंट की। चर्चाओं में द्विपक्षीय समुद्री सहभागिता, पेशेवर सहयोग और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के विषय शामिल रहे।
पोर्ट कॉल के दौरान भा.नौ.पो. तरकश पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें केन्या में भारत के उच्चायुक्त डॉ. आदर्श स्वैका सम्मानित अतिथि रहे। इस समारोह में दोनों देशों के गणमान्य व्यक्ति और रक्षा कर्मी एक साथ आए, जिससे सौहार्द और संस्थागत संबंधों को बढ़ावा मिला।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/14rAwHMcW2r/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DeBPAQ7iftA/?utm_source=ig_web_copy_link&st…