Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. त्रिकंड ने मोम्बासा, केन्या में पोर्ट कॉल संपन्न किया

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट भा.नौ.पो. त्रिकंड ने 10 अप्रैल 2026 को मोम्बासा, केन्या में अपना पोर्ट कॉल संपन्न किया। यह पोर्ट कॉल वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान की केन्या यात्रा के दौरान हुआ। इस अवसर पर पोत पर आयोजित एक औपचारिक समारोह में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने केन्या नौसेना के कमांडर मेजर जनरल पॉल ओवुओर ओतिएनो को आई.एन.एस.ए.एस. राइफलें और गोला-बारूद औपचारिक रूप से सौंपे।

पोर्ट पर ठहराव के दौरान छोटे हथियारों और गोला-बारूद के संचालन तथा रखरखाव, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीज़र (वी.बी.एस.एस.), क्रॉस डेक विजिट, सामुदायिक सेवा, खेल प्रतियोगिताएँ और योग जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। भा.नौ.पो. त्रिकंड के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने केन्या नौसेना फ्लीट के कमांडर ब्रिगेडियर मोहम्मद शी शीमोटे से शिष्टाचार भेंट की। पोत पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इसके बाद पोत आगे की परिचालन तैनाती के लिए प्रस्थान कर चुका है। मोम्बासा में यह पोर्ट कॉल भारत की महासागर की परिकल्पना अर्थात क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति को दर्शाता है और इससे आपसी सौहार्द, सहयोग तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी।