भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट भा.नौ.पो. त्रिकंद दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के तहत 26 मार्च 2026 को मापुतो, मोजाम्बिक पहुँचा। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मोजाम्बिक के बीच समुद्री सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करना है।
हिंद महासागर क्षेत्र में क्षेत्रीय साझेदारों को समर्थन देने की भारत की प्रतिबद्धता के तहत यह पोत मानवीय सहायता और आपदा राहत (एच.ए.डी.आर.) सामग्री सौंपेगा और सामुदायिक सेवा, चिकित्सा शिविर, योग, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएँ तथा प्रशिक्षण गतिविधियों सहित विभिन्न पेशेवर और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेगा। पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी मोजाम्बिक में भारत के उच्चायुक्त श्री रॉबर्ट शेटकिंटोंग और मोजाम्बिक नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट करेंगे।
भा.नौ.पो. त्रिकंद का यह पोर्ट कॉल भारत की महासागर दृष्टि — क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक तथा समग्र प्रगति — के अनुरूप है।