Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. सुनयना (आई.ओ.एस. एस.ए.जी.ए.आर.) माले, मालदीव से प्रस्थान

हिंद महासागर पोत एस.ए.जी.ए.आर. (भा.नौ.पो. सुनयना) ने 08 अप्रैल 2026 को माले के पोर्ट से प्रस्थान किया, जिससे भारत और मालदीव के बीच समुद्री साझेदारी और सुदृढ़ हुई। इस यात्रा के दौरान भारतीय नौसेना और मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एम.एन.डी.एफ.) के बीच कई पेशेवर गतिविधियाँ एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान हुए। प्रस्थान के समय पोत ने एम.एन.डी.एफ. कोस्ट गार्ड पोत गाज़ी के साथ पैसेज एक्सरसाइज (पी.ए.एस.एस.ई.एक्स.) में भाग लिया, जिससे दोनों समुद्री बलों के बीच परिचालन समन्वय और पारस्परिक कार्यक्षमता में और वृद्धि हुई।

यात्रा के दौरान आई.ओ.एस. एस.ए.जी.ए.आर. के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सिद्धार्थ चौधरी ने एम.एन.डी.एफ. के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी और एम.एन.डी.एफ. कोस्ट गार्ड के कमांडेंट ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद सलीम से शिष्टाचार भेंट की। चर्चाओं का मुख्य केंद्र संयुक्त प्रशिक्षण पहलों को आगे बढ़ाना और निरंतर रणनीतिक सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करना रहा। आई.ओ.एस. एस.ए.जी.ए.आर. के बहुराष्ट्रीय दल में 16 मित्र देशों के कार्मिक शामिल हैं जिन्होंने एम.एन.डी.एफ. नेतृत्व के साथ उपयोगी और सार्थक संवाद किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग की भावना को और बल मिला। पेशेवर आदान-प्रदान के अतिरिक्त इस यात्रा के दौरान सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें एम.एन.डी.एफ. कार्मिकों के साथ मैत्री खेल प्रतियोगिताएँ शामिल थीं, जिससे आपसी सौहार्द और समझ को बढ़ावा मिला। आई.ओ.एस. एस.ए.जी.ए.आर. की यह यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री संबंधों को दर्शाती है तथा सहयोग के ढाँचे को सुदृढ़ करते हुए क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।