Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. सुदर्शनिनी सूएज़ नहर पारगमन के बाद अलेक्जेंड्रिया पहुँची

भा.नौ.पो. सुदर्शनिनी अपनी चल रही ट्रांसोशनिक यात्रा लोकयान-26 में महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल करते हुए 01 मार्च 2026 को ऐतिहासिक पोर्ट शहर अलेक्जेंड्रिया पहुँची। जहाज पिछले सप्ताह सफागा से रवाना होकर सूएज़ नहर से उत्तर दिशा में पारगमन के बाद यहाँ पहुँचा। इस वैश्विक यात्रा में शामिल प्रशिक्षुओं के लिए तीन मस्तूल बार्क का 193 किलोमीटर लंबी नहर से पारगमन प्रमुख प्रशिक्षण उपलब्धि साबित हुआ जो पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला विश्व का ऐतिहासिक समुद्री द्वार है।

अलेक्जेंड्रिया में प्रवेश “मित्रता के पुल” पहल को मजबूत करता है। यह भारत और मिस्र के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी का उत्सव मनाता है। दोनों राष्ट्र कई शताब्दियों से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों और आर्थिक बंधनों की समृद्ध विरासत साझा करते हैं। हाल के वर्षों में रक्षा और समुद्री सहयोग सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं। सुदर्शनिनी की यह यात्रा समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने तथा द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के भारत के संकल्प को पुनः पुष्ट करती है। पहुँचने पर मिस्र नौसेना के अधिकारियों और भारतीय दूतावास ने जहाज का स्वागत किया। कमांडिंग ऑफिसर ने अलेक्जेंड्रिया नौसेना आधार के कमांडर रियर एडमिरल महमूद अब्देलसत्तार से मुलाकात की। पोर्ट कॉल के दौरान चालक दल पारस्परिक सद्भावना बढ़ाने, परस्पर संचालनशीलता मजबूत करने और दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से पेशेवर आदान-प्रदान, समुदाय जुड़ाव तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेगा।