Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. सुदर्शिनी का लास पालमास, कैनरी द्वीपसमूह में पोर्ट कॉल सम्पन्न

भारतीय नौसेना के सेल ट्रेनिंग शिप भा.नौ.पो. सुदर्शिनी ने 26 अप्रैल, 2026 को कैनरी द्वीपसमूह के लास पालमास में तीन दिन का महत्वपूर्ण पोर्ट कॉल सफलतापूर्वक पूरा किया। यह उसके लोकायन 26 अंतरमहासागरीय अभियान का एक अहम पड़ाव रहा। स्पेन के इस द्वीपसमूह की यात्रा ने समुद्री कूटनीति और पेशेवर सहभागिता को बढ़ावा देने का अच्छा अवसर प्रदान किया। भा.नौ.पो. सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने कैनरी द्वीपसमूह नौसेना कमान के प्रमुख रियर एडमिरल सैंटियागो डी कोल्सा ट्रुएबा से भेंट की। इस दौरान दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों और बढ़ते सहयोग को रेखांकित किया गया।

पोर्ट कॉल के दौरान पोत को आगंतुकों के लिए खोला गया, जिससे स्थानीय समुदाय और भारतीय प्रवासी बड़ी संख्या में पहुंचे। भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करते हुए आगंतुकों को पोत का मार्गदर्शित भ्रमण कराया गया और उन्हें समुद्री यात्रा के अनुभवों के साथ महासागरों के पार बने मित्रता संबंधों से परिचित कराया गया।भा.नौ.पो. सुदर्शिनी अब अपने अगले गंतव्य मिंडेलो, केप वर्डे के लिए रवाना हो रही है। यह ट्रांस-अटलांटिक यात्रा शुरू करने से पहले उसका अंतिम अफ्रीकी पड़ाव होगा। पश्चिम एशिया, भूमध्यसागर, यूरोप और अफ्रीका की नौसेनाओं के साथ सात पोर्ट कॉल और समुद्री सहभागिताएं पूरी करने के बाद यह यात्रा विभिन्न देशों के बीच मित्रता और पारस्परिक विश्वास के सेतु बनाने के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।