Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. मैसूर अभ्यास समुद्र लक्षमाना के 4वें संस्करण के लिए लुमुट, मलेशिया पहुँचा

भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती के तहत भा.नौ.पो. मैसूर भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियन नौसेना के बीच होने वाले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘समुद्र लक्षमाना’ के 4वें संस्करण में भाग लेने के लिए 09 सितंबर 2026 को लुमुट, मलेशिया पहुँचा।

पोत और उसके चालक दल का हार्दिक स्वागत रॉयल मलेशियन नौसेना के कर्मियों तथा मलेशिया स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों द्वारा किया गया अभ्यास समुद्र लक्षमाना में हार्बर और समुद्र में व्यावसायिक गतिविधियाँ शामिल हैं, जिनमें क्रॉस-डेक भ्रमण, परिचालन संवाद और खेल आयोजन सम्मिलित हैं। इन गतिविधियों से दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को व्यावसायिक अनुभव साझा करने, अंतर-संचालनीयता बढ़ाने और आपसी समझ को और गहरा करने के अवसर मिलेंगे।

01 जुलाई 2026 को आयोजित 12वीं भारत - मलेशिया उप समिति बैठक सहित हाल के द्विपक्षीय संवादों से बनी गति को आगे बढ़ाते हुए यह यात्रा भारत और मलेशिया के बीच मजबूत और स्थायी समुद्री साझेदारी को रेखांकित करती है तथा दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग के विस्तृत होते दायरे को दर्शाती है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने और व्यावसायिक आदान-प्रदान को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह संवाद भारत सरकार के महासागर दृष्टिकोण और आसियान–भारत समुद्री सहयोग वर्ष 2026 के अनुरूप है।