भा.नौ.पो. अभिमन्यु ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों के सम्मान में 12 अगस्त 2026 को 26वां शौर्य दिवस मनाया।
इस गंभीर समारोह में पुष्प चक्र अर्पित किए गए और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसमें वाइस एडमिरल संजय वत्सायन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान, शहीद वीरों के परिवारजन, पूर्व सैनिक और सेवारत कर्मी उपस्थित रहे।
फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने वीर सपूतों के परिवारजनों, सेवारत मरीन कमांडो और पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1DJSStX72u/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Db-KBkKFK76/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…