भारतीय नौसेना स्टेशन कमांडरों की छठी कार्यशाला का आयोजन भा. नौ. पो. सर्कार्स, विशाखापत्तनम में 14 से 16 जुलाई 2026 तक किया गया।
कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक वाइस एडमिरल सी. आर. प्रवीण नायर की अध्यक्षता में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यशाला में 50 से अधिक स्टेशन कमांडरों एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय नौसेना में प्रशासनिक दक्षता, अवसंरचना के आधुनिकीकरण, सतत विकास तथा कार्मिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण को और सुदृढ़ बनाना है।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1PMsVAk2J9/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Da4mEBzidun/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…