Skip to main content

Home Quick Menu

बांग्लादेश में सफल पोर्ट कॉल के बाद आई.ओ.एस. एस.ए.जी.ए.आर. चट्टोग्राम से रवाना

भारतीय नौसेना की भा.नौ.पो. सुनयना, जो इंडियन ओशन शिप (आई.ओ.एस.) एस.ए.जी.ए.आर. पहल के अंतर्गत तैनात है, बांग्लादेश नौसेना (बी.एन.) के साथ व्यावसायिक सहभागिता, समुद्री सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से चिह्नित सफल पोर्ट कॉल के बाद 10 मई 2026 को बांग्लादेश के चट्टोग्राम से रवाना हुई। पोत वर्तमान में कोलंबो, श्रीलंका के लिए मार्ग पर है। प्रस्थान के अवसर पर बांग्लादेश नौसेना द्वारा औपचारिक विदाई समारोह आयोजित किया गया। यात्रा के दौरान, आई.ओ.एस. सागर के कमांडिंग ऑफिसर ने द्विपक्षीय समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय समुद्री उद्देश्यों को और सुदृढ़ करने के लिए बांग्लादेश नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें कमांडर बी.एन. फ्लीट (कॉमबान) तथा कमांडर चट्टोग्राम नेवल एरिया (कॉमचिट) शामिल थे, से भेंट की। पोत पर आयोजित डेक रिसेप्शन में बांग्लादेश नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व ने भाग लिया, जबकि भ्रमणकारी चालक दल ने बी.एन. द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में भी सहभागिता की।

व्यावसायिक गतिविधियों के अंतर्गत दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच क्रॉस-डेक भ्रमण तथा सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान किया गया। आई.ओ.एस. सागर के चालक दल ने बांग्लादेश नौसेना अकादमी का भी दौरा किया और अधिकारी कैडेटों तथा संकाय सदस्यों के साथ संवाद किया। मैत्रीपूर्ण खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझ और सौहार्द को और प्रगाढ़ किया। चिट्टागोंग से प्रस्थान के बाद, आई.ओ.एस. सागर ने बी.एन.एस. प्रोटोय तथा बांग्लादेश नौसेना की वायु परिसंपत्तियों के साथ पैसेज एक्सरसाइज (पासेक्स) में भाग लिया। इस अभ्यास में समन्वित समुद्री ड्रिल तथा उन्नत सतही युद्धाभ्यास शामिल थे, जिनका उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच पारस्परिक संचालन क्षमता और परिचालन सहयोग को बढ़ाना था। यह यात्रा और इसके पश्चात आयोजित पासेक्स, हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति भारत और बांग्लादेश की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं। 16 साझेदार देशों के कर्मियों के साथ आई.ओ.एस. सागर क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती जारी रखे हुए है और उसका अगला पोर्ट कॉल कोलंबो, श्रीलंका में होगा।