अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 पूर्वी नौसेना कमान की विभिन्न इकाइयों में मनाया गया। इस अवसर पर शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और समग्र कल्याण के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया गया।
नौसैनिक कर्मियों और उनके परिवारों ने योग सत्रों में भाग लेकर सामंजस्य, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के मूल्यों को अपनाया। समारोहों के दौरान "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" विषय पर विशेष बल दिया गया, जिससे दीर्घकालिक स्वास्थ्य, स्फूर्ति और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका रेखांकित हुई।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1Caz4knGey/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DZ4Ni5pD951/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…