आई.ए.एस.वी. त्रिवेणी भारतीय सेना की नौकायन नौका है, जिस पर भारत की तीनों सशस्त्र सेनाओं की छह महिला अधिकारी सवार हैं। इस दौरान उसकी भारतीय नौसेना के शक्तिशाली निर्देशित प्रक्षेपास्त्र फ्रिगेट भा.नौ.पो. तरकश से समुद्र में भेंट हुई।
केप टाउन से मुंबई की ओर यात्रा करते हुए आई.ए.एस.वी. त्रिवेणी अपने वैश्विक परिक्रमा अभियान के अंतिम चरण में है।भा.नौ.पो. तरकश वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर में परिचालन तैनाती पर है।
भारतीय नौसेना आई.ए.एस.वी. त्रिवेणी और उसके साहसी दल को आगे की यात्रा के लिए अनुकूल हवाओं और शांत समुद्र की शुभकामनाएँ देती है।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1BMzB5ifzo/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DZxIS9xjyBZ/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…