Skip to main content

Home Quick Menu

अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत का जलावतरण (यार्ड 3037, श्रुति), मेसर्स जी.आर.एस.ई., कोलकाता में

LAUNCH OF NEXT GENERATION OFFSHORE PATROL VESSEL (YARD 3037, SHRUTI) AT M/s GRSE, KOLKATA

अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (एन.जी.ओ.पी.वी.) यार्ड 3037 (श्रुति) का जलावतरण 11 अगस्त 2026 को मेसर्स जी.आर.एस.ई., कोलकाता में वाइस एडमिरल संजय साधु, नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण की उपस्थिति में श्रीमती मनिका साधु द्वारा किया गया। इस समारोह ने भारतीय नौसेना की समृद्ध परंपराओं और लोकाचार को प्रतिबिंबित किया। भारतीय नौसेना, रक्षा मंत्रालय और जी.आर.एस.ई. के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर भाग लिया।

एन.जी.ओ.पी.वी. का निर्माण दो शिपयार्डों (जी.एस.एल., गोवा एवं जी.आर.एस.ई., कोलकाता) में एक साथ किया जा रहा है। ये स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित पोत समुद्री निगरानी, खोज एवं बचाव, अपतटीय संपत्तियों की सुरक्षा, एच.ए.डी.आर. और समुद्री डकैती रोधी अभियानों जैसे बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए मौजूदा ओ.पी.वी./एन.ओ.पी.वी. को और सुदृढ़ करेंगे। इन पोतों के नाम भारत की समृद्ध विरासत से लिए गए हैं और इस पोत का नाम ‘श्रुति’ रखा गया है, जो चार वेदों को संदर्भित करता है। पोत के प्रतीक-चिह्न की डिज़ाइन सप्तर्षि तारामंडल और लाल एवं सफेद रंग के एक प्रकाश स्तंभ को दर्शाती है।

यह जलावतरण भारतीय नौसेना के स्वदेशी पोत निर्माण के प्रयास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और भारत सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की परिकल्पना तथा ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुरूप है।