विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान ने ‘विक्ट्री एट सी’ युद्ध स्मारक पर गंभीर पुष्पचक्र अर्पण समारोह के साथ इस अवसर को मनाया और 1971 के भारत-पाक युद्ध के वीर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वाइस एडमिरल के श्रीनिवास, डी.जी.एन.पी. (वी.जेड.जी.) ने पुष्पचक्र अर्पित किया, जिसके बाद उनके साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में औपचारिक गार्ड तथा दो मिनट का मौन रखा गया। पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला ने औपचारिक परेड की समीक्षा की और कमान की निरंतर परिचालन गति, युद्ध तत्परता, तटीय सुरक्षा तथा एच.ए.डी.आर. प्रयासों को रेखांकित करते हुए विकसित भारत 2047 के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने दक्षिणी नौसेना कमान के युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की और भा.नौ.पो. गरुड़ में औपचारिक परेड की समीक्षा की, जिसमें भारतीय नौसेना, एन.सी.सी. और एस.सी.सी. की टुकड़ियाँ शामिल थीं। उन्होंने नौसेना के युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार बल के रूप में हुए रूपांतरण को रेखांकित किया तथा सभी रैंकों से राष्ट्र के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करने और विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत में योगदान देने का आह्वान किया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/19HVGzmvvD/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DcFt7AHDymG/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…