भारतीय नौसेना के स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. सह्याद्रि ने सुदूर पूर्व में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत 20-22 नवंबर 2026 तक दा नांग, वियतनाम की अपनी बंदरगाह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की।
यात्रा के दौरान पोत ने द्विपक्षीय नौसैनिक सहयोग को सुदृढ़ करने और आपसी समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पेशेवर एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ संचालित कीं। इनमें वियतनाम पीपुल्स नेवी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद, दोनों नौसेनाओं के कार्मिकों द्वारा एक-दूसरे के पोतों का दौरा तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल थे। इन गतिविधियों ने दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर संबंधों, आपसी विश्वास और सौहार्द को सुदृढ़ करने के अवसर प्रदान किए।
भारत-वियतनाम समुद्री साझेदारी दोनों नौसेनाओं के बीच निरंतर सहभागिता तथा समुद्री सहयोग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
भा.नौ.पो. सह्याद्रि की यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति तथा महासागर (MAHASAGAR – Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) के दृष्टिकोण के अनुरूप समुद्री साझेदारियों को सुदृढ़ करने और मित्र विदेशी नौसेनाओं के साथ सहयोग बढ़ाने के भारतीय नौसेना के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है।