तटीय समुदायों के साथ सहभागिता को और सुदृढ़ करते हुए भारतीय नौसेना ने मत्स्य विभाग और केरल तटीय पुलिस के समन्वय से कवरत्ती, लक्षद्वीप में सामुदायिक संवाद कार्यक्रम तथा थोप्पुमपडी फिशिंग हार्बर, केरल में तटीय सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया।
मछली पकड़ने वाली नौकाओं के मालिकों, मास्टरों और मत्स्यन समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद में समुद्र में सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान एवं सूचना देने तथा खोज एवं बचाव प्रक्रियाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। मछुआरों को तटीय सुरक्षा की ‘आँख और कान’ के रूप में पुनः रेखांकित करते हुए इन पहलों ने भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में सामुदायिक सतर्कता और समन्वित प्रयासों के महत्व पर बल दिया।
Facebook: https://www.facebook.com/share/p/18mAfxYjDN/
Instagram: https://www.instagram.com/p/DfzWeIcjKj5/?utm_source=ig_web_copy_link&gw…