डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) परियोजना का ‘डीएससी ए21’ 20 नवंबर 2026 को नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में भारतीय नौसेना को सौंपा गया। इस पोत का स्वदेशी डिज़ाइन और निर्माण मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL), कोलकाता द्वारा किया गया है।
कैटामरान-हल संरचना वाला डीएससी ए21 अत्याधुनिक गोताखोरी उपकरणों से सुसज्जित है। पोत का उत्कृष्ट डिज़ाइन बेहतर स्थिरता, विस्तृत डेक क्षेत्र तथा उन्नत समुद्री-संचालन विशेषताएँ प्रदान करता है, जो इसे इसकी विशिष्ट भूमिका के लिए उपयुक्त बनाता है।
इस पोत का स्वदेशी डिज़ाइन और निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर (IRS) के संबंधित नौसेना नियमों और विनियमों के अंतर्गत किया गया है, जिसके डिज़ाइन चरण के दौरान हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण/मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (NSTL), विशाखापत्तनम द्वारा किया गया। इन पोतों के शामिल होने से गोताखोरी सहायता, जलमग्न निरीक्षण, साल्वेज सहायता तथा तटीय परिचालन तैनाती में भारतीय नौसेना की क्षमताओं में वृद्धि होगी।
डीएससी ए21 भारत सरकार/रक्षा मंत्रालय की मेक इन इंडिया पहल का गौरवशाली ध्वजवाहक है।