Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी की समुद्री टोही के 50 वर्ष पूरे किए

सुपर कॉन्स्टेलेशन से पी-8आई तक, हिंद महासागर और उससे आगे पाँच दशकों की निगरानी

भारतीय नौसेना 18 नवंबर 2026 को अपने लंबी दूरी के समुद्री टोही (LRMR) अभियानों की स्वर्ण जयंती मना रही है। यह उपलब्धि भारतीय नौसेना वायु स्क्वाड्रन (INAS) 312 ‘अल्बाट्रॉस’ के कमीशनिंग की 50वीं वर्षगांठ के साथ मेल खाती है और भारत की समुद्री सुरक्षा के समर्थन में पाँच दशकों की हवाई निगरानी का स्मरण कराती है।

1971 के युद्ध के पश्चात, पोतों और हेलीकॉप्टरों के साथ मिलकर कार्य करने में सक्षम तट-आधारित समुद्री गश्ती विमानों की आवश्यकता को देखते हुए नौसेना ने लंबी दूरी की समुद्री टोही का दायित्व संभाला। 18 नवंबर 1976 को भारतीय वायु सेना से हस्तांतरित पाँच लॉकहीड सुपर कॉन्स्टेलेशन विमानों के साथ आईएनएस हंसा, गोवा में INAS 312 को कमीशन किया गया।

वर्ष 1977 में इल्यूशिन आईएल-38 के शामिल होने से नौसेना की समुद्री टोही और पनडुब्बी-रोधी युद्ध क्षमता सुदृढ़ हुई। वर्ष 1988 में INAS 312 में शामिल किए गए टुपोलेव टीयू-142एम ने हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की गश्ती पहुँच का विस्तार किया। वर्ष 2013 में आईएनएस राजाली, अरक्कोणम में बोइंग पी-8आई का शामिल होना एक और महत्वपूर्ण प्रगति थी, जिससे व्यापक क्षेत्र में खुफिया, निगरानी और टोही, पनडुब्बी-रोधी युद्ध तथा समुद्री प्रहार की उन्नत क्षमताएँ प्राप्त हुईं।

पिछले पाँच दशकों में नौसेना के LRMR विमानों ने ऑपरेशन कैक्टस, विजय, पराक्रम और सिंदूर के साथ-साथ समुद्री डकैती-रोधी तथा खोज एवं बचाव अभियानों में सहयोग प्रदान किया है। आज आईएनएस राजाली, अरक्कोणम में INAS 312 तथा आईएनएस हंसा, गोवा में INAS 316 के पी-8आई विमान हिंद महासागर और उससे आगे निरंतर निगरानी बनाए रखते हुए भारत के समुद्री हितों की रक्षा कर रहे हैं।

यह स्वर्ण जयंती नौसैनिक विमान चालकों, मिशन क्रू, अनुरक्षकों और सहायक कार्मिकों की उन पीढ़ियों को सम्मान देती है, जिनके समर्पण और व्यावसायिकता ने पाँच दशकों में इस क्षमता का निर्माण किया और उसे बनाए रखा।