बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टांगी बोटमैन 14 नवंबर 2026 को भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करना और नौसेना-से-नौसेना सहभागिता को और गहरा करना है।
आगमन पर उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी, जिसके पश्चात साउथ ब्लॉक में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
यात्रा के दौरान रियर एडमिरल टांगी बोटमैन ने नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन के साथ समुद्री सुरक्षा, परिचालन सहभागिता, प्रशिक्षण, कार्मिकों के आदान-प्रदान तथा नौसैनिक प्रौद्योगिकी में सहयोग सहित पारस्परिक हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अवसरों की तलाश के लिए अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी संवाद किया।
भारत और बेल्जियम के बीच दीर्घकालिक समुद्री संबंध हैं। यह यात्रा द्विपक्षीय नौसेना-से-नौसेना संबंधों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इससे मौजूदा सहभागिताओं को सुदृढ़ करने तथा सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज के माध्यम से समुद्री सहयोग को और गति मिलने की आशा है।