Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. चिल्का में बैच 02/26 की पासिंग आउट परेड

भा.नौ.पो. चिल्का में 13 नवंबर 2026 को बैच 02/26 की भव्य पासिंग आउट परेड (POP) आयोजित की गई, जो 3,358 प्रशिक्षुओं के प्रारंभिक प्रशिक्षण के सफल समापन का प्रतीक थी। इस बैच में 142 महिला अग्निवीरों सहित 2,756 अग्निवीर, भारतीय नौसेना के 286 मेडिकल असिस्टेंट तथा भारतीय तटरक्षक बल के 316 नाविक शामिल थे। यह परेड प्रशिक्षुओं के करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव रही, जो अब अनुशासित, दक्ष और प्रेरित समुद्री योद्धाओं के रूप में भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल में शामिल होकर समुद्री जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन इस परेड के मुख्य अतिथि एवं रिव्यूइंग ऑफिसर थे। इस अवसर पर वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी नौसेना कमान के साथ वरिष्ठ नौसेना अधिकारी, नागरिक एवं सैन्य प्रतिष्ठानों के गणमान्य व्यक्ति, पूर्व सैनिक, विद्यार्थी तथा पास आउट होने वाले प्रशिक्षुओं के गौरवान्वित परिजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ चिल्का युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पण समारोह के साथ हुआ, जिसमें राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर कार्मिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात पास आउट होने वाले प्रशिक्षुओं द्वारा प्रभावशाली मार्च पास्ट किया गया। परेड को संबोधित करते हुए रिव्यूइंग ऑफिसर ने प्रशिक्षुओं की उत्कृष्ट वेशभूषा और ड्रिल के अत्यंत उच्च मानकों की सराहना की, जो प्रशिक्षण की उच्च गुणवत्ता को दर्शाते हैं। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अनुशासन, सत्यनिष्ठा और व्यावसायिकता के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखने, समुद्री अभियानों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को ढालने तथा गर्व, समर्पण और राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

नौसेना प्रमुख ने पास आउट होने वाले प्रशिक्षुओं को बधाई दी तथा मेधावी प्रशिक्षुओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ट्रॉफी और पदक प्रदान किए। एसएसआर और एमआर श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु के लिए नौसेना प्रमुख रोलिंग ट्रॉफी और स्वर्ण पदक क्रमशः नचिकेता सनासम, एसएसआर (मेड असिस्ट) और अरबाज़ अमीन, एवीआर (एमआर) को प्रदान किए गए। दीक्षा, एवीआर (एसएसआर) को समग्र योग्यता क्रम में सर्वश्रेष्ठ महिला प्रशिक्षु के लिए रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। अमर शक्ति एम, एनवीके (जीडी) और अर्पित सांगवान, एनवीके (डीबी) को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ नाविक (जीडी) और सर्वश्रेष्ठ नाविक (डीबी) घोषित किया गया। ये पुरस्कार प्रशिक्षण के दौरान उनके असाधारण प्रदर्शन और समर्पण के सम्मान में प्रदान किए गए।

पास आउट होने वाले बैच की प्रशिक्षण गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाला समापन समारोह 12 नवंबर 2026 को आयोजित किया गया। मरक्कर डिवीजन को ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि शिवाजी डिवीजन उपविजेता रहा। इस अवसर पर विशिष्ट पूर्व सैनिकों और मेधावी प्रशिक्षुओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में भा.नौ.पो. चिल्का की द्विभाषी प्रशिक्षु पत्रिका ‘अंकुर’ का विमोचन भी किया गया, जिसमें प्रशिक्षण यात्रा के दौरान बैच के अनुभवों, उपलब्धियों और यादगार क्षणों को संजोया गया है।