Skip to main content

Home Quick Menu

भारत–म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्स-26) के 8वें संस्करण का विशाखापत्तनम में शुभारंभ

भारत–म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्स-26) का 8वाँ संस्करण 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में भाग लेने के लिए म्यांमार नौसेना का पोत UMS King Sin Phyu Shin 10 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम पहुँचा, जो भा.नौ.पो. राणा और भा.नौ.पो. सुमेधा के साथ अभ्यास में भाग ले रहा है। 10 नवंबर 2026 को भा.नौ.पो. राणा पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसके साथ इस द्विपक्षीय अभ्यास का शुभारंभ हुआ।

आईएमएनईएक्स दोनों पड़ोसी देशों के बीच समुद्री सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। यह अभ्यास दोनों नौसेनाओं को पेशेवर विशेषज्ञता के आदान-प्रदान, आपसी समझ बढ़ाने तथा बेहतर परिचालन तालमेल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।

हार्बर चरण में पेशेवर संवाद, विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान (SMEEs), एक-दूसरे के पोतों का दौरा, खेलकूद गतिविधियाँ तथा परिचालन विषयों पर चर्चाएँ शामिल हैं। इसके पश्चात आयोजित होने वाले समुद्री चरण में भाग लेने वाली इकाइयों के बीच अंतर-संचालनीयता बढ़ाने के उद्देश्य से समन्वित समुद्री अभियान, सामरिक युद्धाभ्यास और अभ्यास किए जाएंगे।

आईएमएनईएक्स-26 भारत और म्यांमार के बीच स्थायी मित्रता और समुद्री साझेदारी को रेखांकित करता है। यह अभ्यास भारत के महासागर (MAHASAGAR – Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) के दृष्टिकोण के अनुरूप है तथा समुद्री सहयोग और सुरक्षित एवं स्थिर क्षेत्रीय वातावरण के प्रति दोनों नौसेनाओं की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।