गहराइयों के रक्षक – गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) द्वारा निर्मित नवीनतम स्वदेशी पनडुब्बी-रोधी युद्धक उथले जल पोत (ASW SWC) ‘अमीनी’ को 05 नवंबर 2026 को कट्टुपल्ली में भारतीय नौसेना को सौंपा गया।
यह पोत अत्याधुनिक हल्के टॉरपीडो, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर और सोनार से सुसज्जित है, जो इसे अंतर्जलीय रक्षा क्षमताओं से युक्त एक सशक्त प्लेटफॉर्म बनाते हैं।
केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के अमीनी द्वीप के नाम पर नामित यह पोत पूर्ववर्ती आईएनएस अमीनी का नया स्वरूप है, जो पेट्या III श्रेणी का पनडुब्बी-रोधी युद्धक कार्वेट था और वर्ष 2002 में सेवामुक्त हुआ था। इस प्रकार यह पोत विशिष्ट विरासत वाले नामों को जीवित रखने की नौसैनिक परंपरा को आगे बढ़ाता है।
80% से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ यह पोत देश के रक्षा विनिर्माण तंत्र को सुदृढ़ करता है और आत्मनिर्भर भारत के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता है।
Facebook: https://www.facebook.com/share/p/1EX5nz86K8/
Instagram: https://www.instagram.com/p/Dfg_IZQFscO/?utm_source=ig_web_copy_link&ps…