जारी बिम्सटेक अभ्यास के दौरान क्षेत्रीय समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करते हुए प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने वाइस एडमिरल विनीत मैकार्टी, कमांडर-इन-चीफ, अंडमान एवं निकोबार कमान (CINCAN) से भेंट की। इनमें महासचिव महामहिम इंद्र मणि पांडे; एयर वाइस मार्शल एम.डी.आर. प्रसाद (सेवानिवृत्त), निदेशक (निगरानी एवं मूल्यांकन), बंदरगाह एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय, श्रीलंका; रियर एडमिरल क्याव क्याव हू, कमांडर, सेंट्रल नेवल कमांड, म्यांमार नौसेना (म्यांमार) तथा कैप्टन मोहम्मद मंज़ुरुल इस्लाम, कमांडिंग ऑफिसर, बी.एन.एस. प्रोत्तोय, बांग्लादेश शामिल थे।
इन बैठकों ने समुद्री सुरक्षा को आगे बढ़ाने, अंतर-संचालनीयता बढ़ाने और बंगाल की खाड़ी में आपसी विश्वास को सुदृढ़ करने के सामूहिक संकल्प की पुनः पुष्टि की। गहरी क्षेत्रीय साझेदारियों को रेखांकित करते हुए ऐसे राजनयिक संवाद एक सुसंगत, सुरक्षित और समृद्ध समुद्री भविष्य की महत्वपूर्ण नींव रखते हैं।
Facebook: https://www.facebook.com/share/p/1FdXtoh3TE/
Instagram: https://www.instagram.com/p/DfRefzOD4qd/?utm_source=ig_web_copy_link&md…