अभ्यास सी विजिल-2026 का मुख्य योजना सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद, उप नौसेना प्रमुख (DCNS) ने की। सम्मेलन में रक्षा मंत्रालय/सैन्य कार्य विभाग (MoD/DMA), गृह मंत्रालय (MHA), पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय (MoPSW), पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG), भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना, भारतीय तटरक्षक बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF), मत्स्य विभाग (DoF), महानिदेशालय प्रकाशस्तंभ एवं प्रकाशपोत (DGLL), भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI), समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (DGMA), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS), राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), राज्य समुद्री सुरक्षा समन्वयकों (SMSCs) तथा विभिन्न राज्य प्रशासनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, परिचालन तालमेल एवं तैयारियों को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, भारत की तटीय रक्षा व्यवस्था एवं समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सम्पूर्ण सरकारी तंत्र के समन्वित दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
Facebook: https://www.facebook.com/share/p/14goxoF9avT/
Instagram: https://www.instagram.com/p/DfCJZSmlNZU/?utm_source=ig_web_copy_link&rp…