Skip to main content

Home Quick Menu

भा. नौ. पो. त्रिशूल की लिस्बन, पुर्तगाल की यात्रा संपन्न

भा. नौ. पो. त्रिशूल ने 21 अक्टूबर 2026 को लिस्बन, पुर्तगाल की अपनी बंदरगाह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की। इस यात्रा के दौरान पोत के चालक दल ने पुर्तगाली नौसेना के साथ विभिन्न पेशेवर गतिविधियों में भाग लिया।

इस अवसर पर पोत के कमान अधिकारी ने पुर्तगाली नौसेना के कमांडर से शिष्टाचार भेंट की तथा परिचालन समन्वय एवं पारस्परिक संचालन क्षमता को बढ़ाने और भविष्य में सहयोग के नए अवसर तलाशने पर सार्थक चर्चा की।

इस दौरान पोत पर एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें लिस्बन स्थित भारतीय एवं विदेशी मिशनों के वरिष्ठ अधिकारी, पुर्तगाली नौसेना के प्रतिनिधि तथा भारतीय समुदाय के सदस्य शामिल हुए।

Facebook: https://www.facebook.com/share/p/1BiBoXQxjq/

Instagram: https://www.instagram.com/p/De9Kt_RDBzY/?utm_source=ig_web_copy_link&rp…