Skip to main content

Home Quick Menu

भारत और म्यांमार के बीच प्रथम त्रि-सेवा संयुक्त मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘राहत मित्र’ का शुभारंभ

भारत और म्यांमार के बीच प्रथम द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभ्यास ‘राहत मित्र’ का शुभारंभ 05 नवंबर 2026 को चेन्नई में हुआ। यह अभ्यास 05 से 06 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

‘मानवता के लिए साथ, साझेदारी से सशक्त’ (Together for Humanity, Stronger through Partnership) विषय पर आधारित इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करना, आपसी विश्वास को बढ़ावा देना तथा दोनों देशों के रक्षा बलों के बीच समन्वय को बेहतर बनाना है।

यह प्रथम अभ्यास भारतीय और म्यांमार के रक्षा बलों को पेशेवर विचार-विमर्श, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियानों में अंतर-संचालनीयता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। इसमें दोनों देशों की तीनों सेनाओं के 300 से अधिक कार्मिक भाग ले रहे हैं, जो मानवीय सहयोग और क्षेत्रीय आपदा प्रतिक्रिया के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारतीय नौसेना के तत्वावधान में समन्वित अभ्यास राहत मित्र, भारत और म्यांमार के बीच रक्षा सहयोग तथा दीर्घकालिक द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह अभ्यास भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ (Neighbourhood First) नीति तथा ‘महासागर’ (MAHASAGAR – Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) की रणनीतिक परिकल्पना के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह संकट के समय मानवीय सहायता प्रदान करने तथा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों देशों के साझा संकल्प को और सुदृढ़ करेगा।