Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना पोत सह्याद्रि अभ्यास मालाबार 2026 के लिए योकोसुका नौसेना बेस, जापान पहुँचा

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का स्वदेशी गाइडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. सह्याद्रि बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास मालाबार 2026 में भाग लेने के लिए 04 नवंबर 2026 को योकोसुका नौसेना बेस, जापान पहुँचा।

जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (जे.एम.एस.डी.एफ.) द्वारा पोत का हार्दिक स्वागत किया गया, जो भारत और जापान के बीच स्थायी रणनीतिक साझेदारी और बढ़ते समुद्री सहयोग को दर्शाता है। स्वागत समारोह में योकोसुका डिस्ट्रिक्ट के कमांडेंट वाइस एडमिरल यागी कोजी और भारतीय मिशन के उप प्रमुख श्री आर. मधु सूदन उपस्थित थे।

मालाबार 2026 भारत, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं को एक साथ लाता है, जिससे भाग लेने वाले समुद्री बलों को हार्बर और समुद्र में गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से परिचालन समन्वय बढ़ाने, अंतर-संचालनीयता को मजबूत करने और पेशेवर विशेषज्ञता का आदान-प्रदान करने का अवसर मिलता है।

हार्बर चरण में पेशेवर संवाद और समन्वित योजना शामिल होगी, जिसके बाद भा.नौ.पो. सह्याद्रि तथा संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की भाग लेने वाली इकाइयों के साथ समुद्री चरण आयोजित होगा। ये गतिविधियाँ सुरक्षित और स्थिर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में योगदान देते हुए आपसी विश्वास और सहयोग को और मजबूत करेंगी।

मालाबार 2026 में भा.नौ.पो. सह्याद्रि की भागीदारी एम.ए.एच.ए.एस.ए.जी.ए.आर. (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप क्षेत्र में समुद्री साझेदारियों को बढ़ावा देने और समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।