Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. सह्याद्रि ने बुसान में भारत–कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना पोत सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर 2026 को बुसान, कोरिया गणराज्य में भारत–कोरिया गणराज्य नौसेना (आई.एन.–आर.ओ.के.एन.) द्विपक्षीय अभ्यास में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक संपन्न की। इस सहभागिता ने दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत किया तथा अंतर-संचालनीयता और आपसी समझ को बढ़ाया।

हार्बर चरण ने पेशेवर चर्चाओं, क्रॉस-डेक भ्रमण, परिचालन ब्रीफिंग और विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान के माध्यम से भारतीय नौसेना और कोरिया गणराज्य नौसेना के कर्मियों के बीच सार्थक सहभागिता को सुगम बनाया। इन संवादों से परिचालन दृष्टिकोणों और सर्वोत्तम पद्धतियों का आदान-प्रदान संभव हुआ, जबकि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और खेल आयोजनों ने सौहार्द को बढ़ावा दिया और आपसी संबंधों को मजबूत किया।

समुद्री चरण ने इन पेशेवर संवादों को व्यावहारिक परिचालन गतिविधियों में परिवर्तित किया, जिसमें भा.नौ.पो. सह्याद्रि और आर.ओ.के.एस. मुनमू द ग्रेट ने समन्वित नौवहन, हेलो संचालन और संयुक्त समुद्री युद्धाभ्यास किए। इस अभ्यास ने समुद्र में समन्वय का अभ्यास करने, एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रियाओं की बेहतर समझ विकसित करने और दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।

अभ्यास का सफल समापन निरंतर सहभागिता और सहयोग के माध्यम से समुद्री सहयोग को गहरा करने के भारत और कोरिया गणराज्य के साझा संकल्प को दर्शाता है। इस प्रकार के संवाद आपसी विश्वास में योगदान देते हैं और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में सामूहिक प्रयासों का समर्थन करते हैं।