Skip to main content

Home Quick Menu

अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 1283, सृष्टि) का जलावतरण

अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (एन.जी.ओ.पी.वी.) यार्ड 1283 (सृष्टि) का जलावतरण 27 अक्टूबर 2026 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जी.एस.एल.), गोवा में सचिव (रक्षा वित्त) श्री विश्वजीत सहाय की उपस्थिति में श्रीमती संदीपा सहाय द्वारा किया गया। यह आयोजन भारतीय नौसेना की समृद्ध परंपराओं और लोकाचार को दर्शाता है। इस अवसर पर भारतीय नौसेना, रक्षा मंत्रालय और जी.एस.एल. के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित ये पोत समुद्री निगरानी, खोज और बचाव, अपतटीय परिसंपत्तियों की सुरक्षा, मानवीय सहायता और आपदा राहत (एच.ए.डी.आर.) तथा समुद्री डकैती रोधी अभियानों जैसे बहु-क्षेत्रीय अभियानों के लिए मौजूदा ओ.पी.वी./एन.ओ.पी.वी. की क्षमता में वृद्धि करेंगे। एन.जी.ओ.पी.वी. का निर्माण दो शिपयार्डों (जी.एस.एल., गोवा और जी.आर.एस.ई., कोलकाता) में एक साथ किया जा रहा है।

इन पोतों के नाम भारत की समृद्ध विरासत से लिए गए हैं, और इस पोत का नाम ‘सृष्टि’ रखा गया है, जिसका संस्कृत में अर्थ ‘रचना’ या ‘सृजन की क्रिया’ है।

यह जलावतरण स्वदेशी पोत निर्माण की दिशा में भारतीय नौसेना के प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहलों के दृष्टिकोण के अनुरूप है।