26 अक्टूबर 2026 को मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में पहले सलेज बार्ज (यार्ड 142) का जलावतरण, तीसरे सलेज बार्ज (यार्ड 144) का कील बिछाने का कार्य तथा पहले बॉटम ओपनिंग डंब बार्ज (यार्ड 148) का कील बिछाने का कार्य संपन्न हुआ। जलावतरण और कील बिछाने के समारोह के मुख्य अतिथि युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के सहायक नियंत्रक (ए.सी.डब्ल्यू.पी.&ए.) रियर एडमिरल कपिल मेहता थे।
चार 300 टन सलेज बार्ज और तीन बॉटम ओपनिंग डंब बार्ज के निर्माण का अनुबंध एक एम.एस.एम.ई. शिपयार्ड मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के साथ क्रमशः नवंबर 2024 और जनवरी 2026 में किया गया था।
इन बार्जों को शिपयार्ड द्वारा क्रमशः एक भारतीय पोत डिज़ाइन फर्म और भारतीय नौवहन रजिस्टर (आई.आर.एस.) के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित किया गया है। ये बार्ज भारतीय नौसेना के प्लेटफार्मों के संचालन और मारपोल विनियमों के अनुपालन में सहायता करेंगे।
ये बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहलों के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।