Skip to main content

Home Quick Menu

अभ्यास कोंकण-26 प्लायमाउथ, यू.के. के तट पर संपन्न

भारत-यू.के. द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-26 15 अक्टूबर 2026 को प्लायमाउथ, यू.के. के तट पर संपन्न हुआ। 08-15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस अभ्यास ने भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी को पेशेवर और परिचालन क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला में परस्पर सहभागिता करने में सक्षम बनाया।

भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. त्रिशूल द्वारा किया गया, जबकि रॉयल नेवी ने ड्यूक-श्रेणी के पनडुब्बी-रोधी युद्धक फ्रिगेट एच.एम.एस. सदरलैंड को तैनात किया। यह अभ्यास रॉयल नेवी के बेड़ा परिचालन मानक एवं प्रशिक्षण (एफ.ओ.एस.टी.) द्वारा संचालित किया गया।

12-15 अक्टूबर 2026 तक आयोजित चार दिवसीय गहन समुद्री चरण में बहु-खतरे वाले समुद्री वातावरण में उन्नत सीमैनशिप युद्धाभ्यास, संयुक्त सामरिक अभ्यास, संचार प्रक्रियाएं, सतह-रोधी असममित युद्ध, पनडुब्बी-रोधी युद्ध और हथियार फायरिंग शामिल थे। इन अभ्यासों ने भाग लेने वाली इकाइयों के बीच अंतर-संचालनीयता को बढ़ाया।

पेशेवर विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान के माध्यम से कोंकण-26 ने जटिल समुद्री परिदृश्यों में एक साथ काम करने की भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी की क्षमता को सुदृढ़ किया तथा भारत और यू.के. के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी को आगे बढ़ाया।