भारतीय नौसेना ने 12 अक्टूबर 2026 को भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत और समुद्री शक्ति, आत्मनिर्भरता तथा तकनीकी उपलब्धि के गौरवपूर्ण प्रतीक भा.नौ.पो. विक्रांत का एक विशाल मॉडल तिरुवनंतपुरम शहर को समर्पित किया।
केरलम के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ मॉडल का अनावरण किया।
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित भा.नौ.पो. विक्रांत केरलम के साथ भारतीय नौसेना के अटूट संबंध को दर्शाता है और ऐसे समय में राष्ट्र की स्वदेशी क्षमताओं का उत्सव मनाता है जब हम विकसित भारत की ओर अग्रसर हैं
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1VaHc1vA7C/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DebC1DlCc9_/?utm_source=ig_web_copy_link&sr…