भारतीय नौसेना पोत सह्याद्रि भारतीय नौसेना और रूसी संघ की नौसेना (आर.यू.एफ.एन.) के बीच 13 से 18 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र 2026 में भाग लेने के लिए 10 अक्टूबर 2026 को व्लादिवोस्तोक, रूस पहुंचा। यह तैनाती दोनों नौसेनाओं के बीच पेशेवर सहभागिता और परिचालन संवाद का अवसर प्रदान करती है, जिससे समुद्री सहयोग और अंतर-संचालनीयता को बढ़ावा मिलता है।
भा.नौ.पो. सह्याद्रि की भागीदारी भारत सरकार के एम.ए.एच.ए.एस.ए.जी.ए.आर. (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप है और भारत तथा रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा एवं समुद्री साझेदारी को आगे बढ़ाती है। यह तैनाती 04–05 दिसंबर 2025 को आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान बनी गति को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करती है।
इंद्र 2026 अभ्यास में हार्बर चरण की गतिविधियां और उसके बाद समुद्र में समन्वित परिचालन गतिविधियां शामिल होंगी। इस अभ्यास में भाग लेने वाली नौसेनाओं के बीच आपसी समझ, परिचालन समन्वय और अंतर-संचालनीयता बढ़ाने के उद्देश्य से अनेक पेशेवर संवाद और समुद्री अभ्यास शामिल होंगे।परिचालन गतिविधियों के अतिरिक्त सामाजिक और सांस्कृतिक संवाद दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को आपस में मिलने-जुलने तथा सौहार्द और जन-जन के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने के अवसर प्रदान करेंगे।