Skip to main content

Home Quick Menu

कोंकण 2026 अभ्यास के लिए भा.नौ.पो. त्रिशूल प्लायमाउथ, ब्रिटेन पहुंचा

भारतीय नौसेना का निर्देशित मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. त्रिशूल प्लायमाउथ, यूनाइटेड किंगडम पहुंचा। यह पोत रॉयल नेवी के साथ कोंकण-26 अभ्यास में भाग लेने वाला है।भारत-ब्रिटेन वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-26 भारत और ब्रिटेन के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी का प्रमाण है। पिछले दो दशकों में इस अभ्यास के पैमाने और जटिलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री अभियानों में बेहतर अंतर-संचालनीयता और आपसी समझ को बढ़ावा मिला है। अपनी शुरुआत से ही कोंकण सहयोग की आधारशिला के रूप में विकसित हुआ है, जो समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के प्रति दोनों नौसेनाओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह अभ्यास 08-15 अक्टूबर 2026 तक प्लायमाउथ, ब्रिटेन के तट पर दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। हार्बर चरण में पेशेवर संवाद, क्रॉस-डेक दौरे, खेल मुकाबले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आगंतुकों के लिए पोत को खुला रखने सहित कई प्रकार की गतिविधियां शामिल हैं।समुद्री चरण में तीनों क्षेत्रों – वायु, सतह और उप-सतह में जटिल समुद्री परिचालन अभ्यास शामिल होंगे। क्रॉस-डेक लैंडिंग सहित उड़ान संचालन, फायरिंग अभ्यास, वायु रक्षा अभ्यास, समुद्री कौशल से जुड़ी जटिल गतिविधियां और पनडुब्बी रोधी अभ्यास कोंकण अभ्यास के इस संस्करण की जटिलता को और बढ़ाएंगे।

यह अभ्यास सुरक्षित, खुले और मुक्त समुद्र सुनिश्चित करने की साझा प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि है और भारत-ब्रिटेन विज़न 2035 में उल्लिखित व्यापक रणनीतिक साझेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ावा देकर कोंकण-26 जटिल समुद्री परिस्थितियों में निर्बाध रूप से काम करने की दोनों नौसेनाओं की क्षमता को सुदृढ़ करेगा। यह अभ्यास भारत और ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच स्थायी संबंधों और समुद्री शांति एवं सुरक्षा के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।