भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की चल रही परिचालन तैनाती के तहत भारतीय नौसेना पोत कुलिश 06 अक्टूबर 2026 को परिचालन टर्नअराउंड (ओ.टी.आर.) के लिए तुआस टर्मिनल, सिंगापुर पहुँचा।
यह पोर्ट कॉल सिंगापुर के साथ भारतीय नौसेना की सहभागिता का हिस्सा है और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाता है। यह यात्रा निरंतर संवाद का अवसर प्रदान करती है और द्विपक्षीय समुद्री सहभागिता को दिए जाने वाले महत्व को सुदृढ़ करती है।
पोर्ट कॉल के दौरान भा.नौ.पो. कुलिश के कमांडिंग ऑफिसर सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त से भेंट करेंगे। कमांडिंग ऑफिसर क्रांजी युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र भी अर्पित करेंगे, जो दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक जुड़ाव का प्रतीक है।
यह यात्रा सामूहिक समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। यह एक संरक्षित, सुरक्षित और समावेशी समुद्री वातावरण के साझा दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने में भी योगदान देती है।