भा. नौ. पो. तरकश ने केन्या के मोम्बासा बंदरगाह का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रस्थान किया। इस दौरान केन्या नौसेना के साथ पेशेवर गतिविधियों एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मोम्बासा से प्रस्थान के दौरान, भा. नौ. पो. तरकश ने के.एन.एस. जसिरी के साथ समुद्री अभ्यास (PASSEX) किया। इस अभ्यास से दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता को बढ़ावा मिला तथा परिचालन संबंधी सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहन मिला। इस सहभागिता ने भारत और केन्या के बीच दीर्घकालिक समुद्री साझेदारी को और सुदृढ़ किया।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/18VxnfcvUD/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DeJNZX0jEog/?utm_source=ig_web_copy_link&st…