Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना पोत सह्याद्रि और कुलिश की ए.डी.एम.एम.-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में भागीदारी संपन्न

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट भा.नौ.पो. कुलिश ने सुबिक बे, फिलीपींस में ए.डी.एम.एम.-प्लस समुद्री सुरक्षा पर विशेषज्ञ कार्य समूह की 23वीं संयुक्त सहयोग गतिविधि (ई.डब्ल्यू.जी.-एम.एस. जे.सी.ए.) में अपनी भागीदारी संपन्न की, जिसका समापन समारोह 25 सितंबर 2026 को आयोजित हुआ।

यह गतिविधि फिलीपीन नौसेना की मेजबानी और जापान की सह-अध्यक्षता में 21 सितंबर 2026 को नौसैनिक परिचालन अड्डा सुबिक में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुई। हार्बर चरण में शांति और सुरक्षा, आसियान नौसेना प्रमुखों की बैठक एवं समुद्री संपर्क हेतु दिशानिर्देश (ए.एन.सी.एम.-जी.एम.आई.), वरिष्ठ नाविक नेतृत्व और समुद्री पर्यावरण संरक्षण पर विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान के साथ-साथ खेल समारोह तथा एक अंतरराष्ट्रीय दिवस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। 22 सितंबर 2026 को भारतीय नौसेना के कर्मियों ने परिचालन समन्वयन और एक टेबल टॉप अभ्यास में भाग लिया, जिसके बाद समुद्री चरण के समन्वय के लिए एक प्री-सेल सम्मेलन आयोजित किया गया। शेफर्ड्स ऑफ द हिल सेंटर, ज़ाम्बालेस में एक सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

समुद्री चरण में खोज एवं बचाव, हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण, हताहत एवं चिकित्सा निकासी, डेक लैंडिंग योग्यता और तट पर फँसे पोतों की सहायता सहित समन्वित अभ्यास शामिल थे। इन गतिविधियों ने समुद्र में परिचालन समन्वय और अंतर-संचालनीयता बढ़ाने के बहुमूल्य अवसर प्रदान किए।ई.डब्ल्यू.जी.-एम.एस. जे.सी.ए. के सफल आयोजन ने समुद्री सहयोग को मजबूत करने में व्यावसायिक संवाद और व्यावहारिक बहुपक्षीय जुड़ाव के महत्व को रेखांकित किया। भारत की भागीदारी ने एक्ट ईस्ट नीति और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप क्षेत्रीय साझेदारियों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की।