पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल संजय भल्ला ने विशाखापत्तनम के डॉल्फ़िन हिल्स आवासीय क्षेत्र में सामुदायिक भवन ‘जलसा’ का उद्घाटन किया।
वाइस एडमिरल संजय भल्ला और श्रीमती प्रिया भल्ला ने उद्घाटन के अंतर्गत भा.नौ.पो. सरकार्स द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम, खाद्य उत्सव और बाल कार्निवल के दौरान नौसेना कर्मियों और उनके परिवारों से संवाद किया।
नौसेना परिवारों को समर्पित ‘जलसा’ समुदाय के लोगों के एक साथ आने और उत्सव मनाने के लिए एक जीवंत केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1BzkYPuKnF/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DdqhAJZD71_/?utm_source=ig_web_copy_link&st…