23वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के समुद्री सुरक्षा पर विशेषज्ञ कार्य समूह की संयुक्त सहकारी गतिविधि (ए.डी.एम.एम.-प्लस ई.डब्ल्यू.जी.-एम.एस. जे.सी.ए.) 21 सितंबर 2026 को सुबिक बे, फिलीपींस में शुरू हुई।
फिलीपीन नौसेना द्वारा आयोजित और जापान की सह-अध्यक्षता में हुए उद्घाटन समारोह में प्रतिभागी देशों के वरिष्ठ नौसैनिक नेतृत्व और रक्षा प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें भा.नौ.पो. सह्याद्रि और भा.नौ.पो. कुलिश के कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल थे। यह समारोह प्रतिभागी नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग, अंतर-संचालनीयता और आपसी समझ बढ़ाने के उद्देश्य से होने वाले व्यावसायिक और परिचालन संबंधों के आरंभ का प्रतीक था।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1LhP7nccJx/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DdlNC-LlKra/?utm_source=ig_web_copy_link&st…