भा. नौ. पो. त्रिशूल भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘वरुण’ के 24वें संस्करण में भाग लेने के लिए 22 सितंबर 2026 को टूलॉन, फ्रांस पहुँचा।
अभ्यास वरुण के दौरान हार्बर और समुद्र में पेशेवर गतिविधियाँ होंगी, जिनमें क्रॉस-डेक दौरे, परिचालन संवाद और खेल-कूद कार्यक्रम शामिल होंगे। इन गतिविधियों से दोनों नौसेनाओं को अनुभवों और सर्वोत्तम पद्धतियों को साझा करने, अंतर-संचालनीयता बढ़ाने और पारस्परिक समझ को और बढ़ावा देने के अवसर मिलेंगे।
यह यात्रा भारत और फ्रांस के बीच मज़बूत और स्थायी समुद्री साझेदारी को रेखांकित करती है तथा दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग के बढ़ते दायरे और मज़बूत होते संबंधों को दर्शाती है।