भारत–श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास स्लाइनेक्स-26 का 13वाँ संस्करण 21 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में संपन्न हुआ। 17–21 सितंबर 2026 तक आयोजित इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच व्यावसायिक संवाद, सर्वोत्तम पद्धतियों के आदान-प्रदान और अंतर-संचालनीयता में वृद्धि के अवसर प्रदान किए।
अभ्यास के हार्बर चरण में भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच व्यावसायिक आदान-प्रदान, क्रॉस-डेक भ्रमण और खेल संबंधी मेलजोल शामिल थे।
समुद्री चरण में समन्वित समुद्री युद्धाभ्यास, हवाई अभियान, रात्रिकालीन समुद्री पुनःपूर्ति और विशेष बलों की ड्रिल शामिल थीं, जिनमें पोत दौरा, बोर्डिंग, तलाशी और जब्ती (वी.बी.एस.एस.) तथा स्लिदरिंग अभियान भी सम्मिलित थे। इन गतिविधियों ने प्रतिभागी बलों के बीच परिचालन समन्वय और अंतर-संचालनीयता को निखारने के बहुमूल्य अवसर प्रदान किए।
स्लाइनेक्स-26 भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी और सुरक्षित एवं स्थिर हिंद महासागर क्षेत्र के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह अभ्यास उन्नत समुद्री सहयोग, अंतर-संचालनीयता और क्षमता निर्माण के माध्यम से भारत के महासागर दृष्टिकोण और पड़ोसी प्रथम नीति में योगदान देता है।