पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा संचालित स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर 5.0 अभियान के तहत मुख्यालय पूर्वी नौसेना कमान के अधीन इकाइयों ने भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र, शिक्षाविदों, स्थानीय प्रशासन, छात्रों और स्वयंसेवकों के साथ मिलकर तटरेखा से समुद्री कचरा हटाने और उसका जिम्मेदारी से निपटान करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाए।
विशाखापत्तनम और पूर्वी तट पर पूर्वी नौसेना कमान के अधीन स्टेशनों पर व्यापक तटीय स्वच्छता अभियान चलाए गए।
सभी इकाइयों ने निर्धारित समुद्र तटों और तटवर्ती क्षेत्रों पर स्वच्छता अभियान चलाया, जिनमें भा.नौ.पो. सरकार्स, भा.नौ.पो. डेगा, भा.नौ.पो. सातवाहन, भा.नौ.पो. कलिंग, भा.नौ.पो. अडयार, भा.नौ.पो. परुंडु, भा.नौ.पो. कट्टबोम्मन, भा.नौ.पो. चिल्का और भा.नौ.पो. नेताजी सुभाष शामिल थे।
इस सामूहिक प्रयास के माध्यम से भारतीय नौसेना ने स्वच्छ तटों, सुरक्षित समुद्रों और एक सतत समुद्री पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/19zTU8F81W/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Ddi2dfcEc8A/?utm_source=ig_web_copy_link&st…