ऑस्ट्रेलिया की चल रही यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कैनबरा में सी.डी.एफ. ऑस्ट्रेलिया एडमिरल मार्क हैमंड से भेंट की।
चर्चा रक्षा साझेदारी की बढ़ती रणनीतिक गहराई, समुद्री सुरक्षा सहयोग रोडमैप के क्रियान्वयन को आगे बढ़ाने और समुद्री क्षेत्र में अंतर-संचालनीयता एवं सहयोग को और गहरा करने के अवसरों की पहचान पर केंद्रित रही।
इस संवाद में रणनीतिक अभिसरण को ऐसे ठोस परिणामों में बदलने की साझा प्रतिबद्धता भी दिखी, जो सुरक्षित, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र में योगदान दें।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/19CfvbZXG7/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DdJFCzjlGUx/?utm_source=ig_web_copy_link&st…