Skip to main content

Home Quick Menu

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का टेबल टॉप अभ्यास पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम में संपन्न

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सी.एस.सी.) के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय टेबल टॉप अभ्यास (टी.टी.एक्स.) 12 सितंबर 2026 को पूर्वी नौसेना कमान (ई.एन.सी.), विशाखापत्तनम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभ्यास 09 सितंबर 2026 को पूर्वी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशंस) रियर एडमिरल मनोज झा के उद्घाटन संबोधन के साथ आरंभ हुआ और यह ‘हिंद महासागर क्षेत्र (आई.ओ.आर.) में अवैध समुद्री गतिविधियों के प्रति समन्वित प्रतिक्रिया’ विकसित करने पर केंद्रित रहा।

सी.एस.सी. के सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों के प्रतिनिधिमंडलों तथा समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञों ने 72 घंटे से अधिक समय तक गहन अनुरूपित परिचालन परिदृश्यों में भाग लिया। यह संवाद जटिल एवं गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने पर केंद्रित रहा, जिनमें समुद्री आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और अवैध, असूचित तथा अविनियमित (आई.यू.यू.) मत्स्यन शामिल थे। प्रतिभागियों ने सामूहिक समुद्री क्षेत्र जागरूकता (एम.डी.ए.) को बढ़ाने के लिए मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एस.ओ.पी.) की समीक्षा की और सूचना साझाकरण व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया।

यह अभ्यास क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन के देशों के सामूहिक संकल्प की पुनः पुष्टि करता है और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप है।