नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने ओ.टी.ए., चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद आयोजित पिपिंग समारोह में भाग लिया। नौसेना प्रमुख ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर नव-कमीशन प्राप्त अधिकारियों और उनके गौरवान्वित माता-पिता को बधाई दी।
अधिकारी कैडेटों ने अपने कंधों पर बहुप्रतीक्षित सितारे धारण किए, जो उनके कमीशन प्राप्त करने और सेवा के आरंभ का प्रतीक रहे।
नव-कमीशन प्राप्त अधिकारियों से बातचीत के दौरान नौसेना प्रमुख ने उनसे सशस्त्र बलों की उच्चतम परंपराओं और आदर्शों को बनाए रखने तथा भविष्य में अनुकरणीय नेतृत्वकर्ता बनने का प्रयास करने का आह्वान किया।
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/Dc5nyNJGudA/?utm_source=ig_web_copy_link&st…