प्रथम नौसैनिक मानकीकरण अभ्यास 18 से 22 अगस्त 2026 तक नौसेना सेवा चयन बोर्ड (एस.एस.बी.), कोलकाता में आयोजित किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य सभी नौसेना एस.एस.बी. में अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को परिष्कृत करना था।
यह अभ्यास नौसेना मुख्यालय की कार्मिक शाखा/डी.एम.पी.आर. के तत्वावधान में डी.आर.डी.ओ./डी.आई.पी.आर. के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें बेंगलुरु, भोपाल और विशाखापत्तनम की नौसेना एस.एस.बी. तथा नोएडा के सी.जी.एस.बी. की टीमों ने भाग लिया। चर्चाओं से प्राप्त बहुमूल्य निष्कर्ष भारतीय नौसेना में अधिकारी भर्ती को और बेहतर तथा मजबूत बनाएंगे।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/198ZWa1F7j/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DcazepOFOGm/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…